जावद क्षेत्र के दो भाजपा नेता के गुट में मिट्टी निकालने की बात पर जमकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे, मामला पहुँचा थाने, पूरणमलअहीर और मुकेश जाट के खिलाफ मामला दर्ज
05 Jun 2024
Local News
दबंग मालवा नीमच/जावद। बुधवार को नीमच जिले के जावद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। जिसमें जावद विधानसभा के दो भाजपाई गुट आपस में भीड़ गए। दरहसल मंगलवार को खेत से मिट्टी निकालने की बात पर भाजपा से जुड़े दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में धारदार हथियार भी चले। मिली जानकारी अनुसार जावद पुलिस ने नयागांव नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट और जनपद सदस्य पूरणमल अहीर के खिलाफ क्रॉस कायमी कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बता दे कि जावद के खोर क्षेत्र में मिट्टी निकालने की बात को लेकर गेट नं. 7 फाटक के पास बाबूलाल के खेत के पास दो पक्षों में विवाद हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुँच गया। जिसमें दोनों भाजपाइ नेताओं के लोगो को चोटे आई हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। जिसके बाद पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट की रिपोर्ट पर पूरणमल अहीर, विनोद बोहरा, किशोर गुर्जर, विक्रम सिंह, प्रवीण नायक, राहुल नायक, गणपत अहीर के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 294, 323, 506 में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं जावद जनपद सदस्य पूरणमल अहीर की रिपोर्ट पर लाभचंद धाकड़, मुकेश जाट, हेमंत धाकड़ के खिलाफ 294, 323, 506, 336, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने जनपद सदस्य पूरणमल अहीर को गिरफ्तार कर लिया है।