महिला सफाईकर्मी को जहरीले सांप ने डसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी
14 Jul 2025
Local News
नीमच। बारिश के मौसम के चलते बढ़ते सर्पदंश के मामले भी बढ़ रहे हैं, वही जिले की सरवानिया महाराज नगर परिषद के क्षेत्र में भी जहरीले सांप के डसने का मामला सामने आया हैं। जिसमें नगर परिषद में पदस्थ एक महिला सफाईकर्मी को सफाई कार्य के दौरान सांप ने डस लिया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, सीताबाई पति अशोक कुमार 35 निवासी जनकपुर सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान महिला को एक जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके बाद रहवासियों सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे है। जहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।