व्यापारी संघ चुनाव: कार्यकारिणी के 18 सदस्यों में से अजमेरा की प्रबल दावेदारी, धुँवाधार जनसंपर्क से मिल रहा व्यापारियों का समर्थन
27 Dec 2025
Local News
नीमच। एशिया की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में शुमार नीमच की कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ के चुनावों का आगाज़ हो गया।
4 जनवरी 2026 को होने वाले अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी के चुनाव देखने लायक रहेगें। वही कार्यकारिणी के 18 प्रत्याशियों में नीमच मंडी में एक ही नाम गूंज रहा हैं और वो हैं विक्रम अजमेरा,
अजमेरा का चुनाव से पहले धुँवाधार जनसंपर्क जारी हैं, नीमच की पुरानी मंडी हो या चंगेरा की नई मंडी हर जगह से प्रबल दावेदार श्री अजमेरा को अपार समर्थन मिल रहा हैं।
ऐसे में मंडी के चुनावो में काफ़ी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। अब देखना होगा की कार्यकारिणी का ताज किसके सिर पर सजेगा। और किसे व्यापारियों का समर्थन मिलेगा।