नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेतपुरा पालसोड़ा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब बिंदौली कार्यक्रम में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना 20 अप्रैल की शाम की है। गांव में पारिवारिक शादी समारोह चल रहा था, आरोप हैं कि गांव में बिन्दौली निकालने पर महेंद्र पिता खुमान रावत, गोविंद पिता खुमान रावत, नारायण सिंह पिता प्रभु सिंह रावत एवं कन्हैयालाल पिता प्रभुलाल रावत आए और विशाल नायक पिता अंतर सिंह नायक को बहाने से साइड में ले जाकर उस पर तलवार से हमला कर दिया।

अपने भाई को बचाने पहुंचे नरेंद्र सिंह नायक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की गई। धारदार हथियार से हमले में दोनों के हाथ पर पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल विशाल ने बताया कि गांव में उसके भुआ की लड़की की बिन्दौली निकल रही थी।आरोपियों ने उसे साइड में ले जाकर बिन्दौली निकालने को लेकर विवाद किया और तलवार से हमला कर दिया।

पुलिस ने घटना की शिकायत पर महेंद्र रावत, गोविंद रावत, नारायण रावत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।