दावेदारी के चक्कर में आयोजन को करवा दिया फ्लॉप, शक्तिप्रदर्शन में भूल गए नेता अपना आपा, प्रदेशाध्यक्ष के सामने ही भिड़े- राहुल गोस्वामी
09 Dec 2024
मुख्य खबर
नीमच। कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन यादव का बीते कल पहली बार नीमच दौरा था। कार्यक्रम की तैयारी कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष दावेदारी करने वाले सभी युवा नेताओं ने जोरो शोरो से की परन्तु प्रदेशाध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम पूरी तरह से असफल होता नजर आया। कांग्रेस की फुट तो शहर के पटेल प्लाजा से सामने ही नजर आ गई। जहाँ दो नेता अपनी दावेदारी का शक्तिप्रदर्शन करने के चक्कर में भीड़ पड़े। जो कि पार्टी के आंतरिक मतभेदों और कमजोर नेतृत्व का परिणाम है। नीमच युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े ने पार्टी की विफलता को और भी स्पष्ट कर दिया है। यह बात भाजपा के युवा नेता राहुल गोस्वामी ने कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी को देखते हुए कहा हैं। भाजपा के युवा नेता ने बताया कि युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम से लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अपने आंतरिक मुद्दों को हल करने की जरूरत हैं। कांग्रेस के युवा सक्रिय होने से पहले ही गुटबाजी के दलदल में फंस जाते है। और उसका परिणाम कल देखने को मिला। युवक कांग्रेस अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओ में जोश भरने की बजाय और मायूसीयत भर गया। अपनी ऊची रखने में कांग्रेस के युवा नेता अपने आपे को खो कर एक दुसरे के आमने सामने हो गये। जिससे कांग्रेस युवा प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र यादव का नीमच दौरा पूरी तरह फ्लॉप नजर आया।