राधा देवी रामचन्द्र मंगल महाविद्यालय में AU Small Finance Bank का भव्य ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
23 Jan 2026
मुख्य खबर
नीमच। भाटखेड़ा स्थित राधा देवी रामचन्द्र मंगल महाविद्यालय में दिनांक 23 जनवरी 2026 को AU Small Finance Bank द्वारा एक भव्य ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में न केवल महाविद्यालय बल्कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह, आत्मविश्वास और उमंग के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत AU Small Finance Bank के प्रतिनिधियों द्वारा बैंक की कार्य संस्कृति, कार्य क्षेत्र, आधुनिक बैंकिंग सिस्टम, करियर ग्रोथ एवं भविष्य की अपार संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ की गई। विद्यार्थियों को बैंकिंग सेक्टर में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों के गहन एवं बहु-स्तरीय साक्षात्कार लिए गए। विद्यार्थियों की प्रतिभा, ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कंपनी के HR मैनेजर एवं चयन समिति ने उनकी खुले दिल से सराहना की। HR मैनेजर ने यह भी कहा कि भविष्य में AU Small Finance Bank द्वारा इस महाविद्यालय के विद्यार्थियों को चयन में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर बैंक के विभिन्न विभागों में आकर्षक एवं उच्च पैकेज पर चयनित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया। चयनित विद्यार्थियों ने इसे अपने करियर की एक महत्वपूर्ण और यादगार उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा AU Small Finance Bank के HR मैनेजर एवं पधारे हुए समस्त अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह प्लेसमेंट ड्राइव महाविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुई और विद्यार्थियों के लिए नए करियर अवसरों के द्वार खोले गए ।