नयागांव पुलिस ने डेढ़ रात व दो दिन में की बड़ी कार्यवाही, 5 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रतनगढ़ क्षेत्र का एक तस्कर पुलिस को देख हुआ फरार, ब्रेजा कार से हो रही थी पायलेटिंग, पिकअप में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन, 36 लाख 20 हजार का माल जप्त
10 Jan 2025
MP News
नीमच। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागांव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा एक महिन्द्रा कम्पनी की पिकअप क्र. एमपी-44-जेडसी-4362 में भरा 05 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पायलेटिंग करती मारूति कम्पनी की ब्रेजा कार क्र.आर.जे.-06-सीएफ-5992 सहित 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। बता दे कि दिनांक 08.01.2025 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु ग्राम बोरखेडी से आगे ग्राम अचलावदा जाने वाले तिराहे पर एक महिन्द्रा कम्पनी की पिकअप क्र. एमपी-44-जेडसी-4362 से कुल 5 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा पायलेटिंग करती हुई एक सफेद रंग की मारूति कम्पनी की ब्रेजा कार क्र. आर.जे.-06-सीएफ-5992 को जप्त किया गया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर पिकअप चालक अपनी पिकअप को पहले ही रोककर फाटक खोलकर रात्रि के अंधेरे व खेतों में खड़ी फसल की आड का लाभ उठाकर फरार हो गया व पिकअप चालक के साईड में बैठे व्यक्ति को मौके से पकड़ा जिसने अपना नाम पवन पिता रतनलाल खटीक उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम नेतावल तहसील बस्सी जिला चित्तौडगढ राजस्थान बताया व फरार पिकअप चालक का नाम रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली निवासी ग्राम जनकपुर थाना रतनगढ जिला नीमच का होना बताया। पायलेटिंग करती हुई ब्रेजा कार के चालक ने अपना नाम रतनसिंह पिता प्रतापसिंह रावत उम्र 52 वर्ष निवासी सेगवा हाउसिंग बोर्ड 3जी थाना सदर जिला चित्तौडगढ राजस्थान का होना बताया, रात्रि अधिक होकर अंधेरा होने तथा सुरक्षा की दृष्टि से संदेही महिन्द्रा कम्पनी की पिकअप की तलाशी पुलिस चौकी नयागॉव परिसर में लेने पर पिकअप में प्लास्टिक के खाली कैरटों के नीचे 22 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे व 05 खाकी रंग के जूट के बोरे में भरा कुल 05 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए पिकअप वाहन में चालक सीट की बगल में बैठे व्यक्ति पवन पिता रतनलाल खटीक के कब्जे से जप्त कर व पायलेटिंग वाहन ब्रेजा कार का चालक रतनसिंह पिता प्रतापसिंह रावत के कब्जे से जप्तकर मौके से उक्त दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार कर आरोपीगण पवन व रतनसिंह तथा फरार आरोपी रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा माली के विरूद्ध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है। वही पुलिस ने 05 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 15 लाख 60 हजार रुपयें, महेन्द्रा पीकअप किमती 10 लाख रूपयें, मारूती ब्रेजा कार किमती 10 लाख रूपयें, 1 एप्पल आईफोन एवं 1 सेमसंग मोबाईल किमती 60 हजार रूपयें कुल जप्त मश्रुका कीमति 36 लाख 20 हजार रुपयें अपने कब्जे में लिया। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।