नीमच मंडी व्यापारी संघ चुनाव की गहमा गहमी के बीच एक फोटो जमकर हो रहा वायरल, भाजपा का हाथ जीजी पर
04 Jan 2026
MP News
नीमच। कृषि उपज मंडी की बड़ी मंडियों में नीमच की मंडी हैं जहाँ से दो दमदार प्रत्याशियों के बीच अध्यक्ष पद लड़ाई जारी हैं, वही 4 जनवरी को मतदान होने से पूर्व वायरल हो रहे फ़ोटो जिसमें व्यापारी संघ प्रत्याशी शैलेश गर्ग (जीजी) को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सर पर हाथ रख कर विजयभव का आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे है।