Dabang Malwa
गो सेवा कर मनाया पुत्र का जन्मदिन। गुड़ खिलाया, राशि भेंट की।
10 Aug 2025
Neemuch

सरवानियां महाराज। अभय प्रताप सिंह नन्हे राजकुमार ने निर्भय होकर गऊ माता की शरण में पहुंच कर गौ माताओं को गुड़ खिलाया। जब देश में बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन ले रही है वहीं भंवरसिंह राणावत के पौत्र व अजय प्रताप सिंह राणावत के पुत्र अभय प्रताप सिंह राणावत ने गो सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आदिनाथ गो रक्षा केंद्र मोरवन के गो पालक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अजय प्रताप सिंह राणावत ने गो रक्षा केंद्र सरवानिया के माध्यम से जन्मदिन के अवसर पर कुछ राशि भी भेंट की।