गो सेवा कर मनाया नन्हे राजकुमार का पहला जन्मदिन, गौमाता को गुड़ खिलाया, राशि भेंट की।
12 Aug 2025
Neemuch
रिपोर्ट-सुनील माली
सरवानियां महाराज। रूद्र माली नन्हे राजकुमार ने निर्भय होकर गऊ माता की शरण में पहुंच कर गौ माताओं को गुड़ खिलाया। जब देश में बहने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन ले रही है वही शम्भूलाल माली के पौत्र व अनिल माली के पुत्र रूद्र माली ने गो सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर आदिनाथ गो रक्षा केंद्र मोरवन के गो पालक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अनिल माली ने गो रक्षा केंद्र सरवानिया के माध्यम से जन्मदिन के अवसर पर कुछ राशि भी भेंट की। इस तरह हम सब को भी अपने विचार इस नन्हे राजकुमार की तरह गौ सेवा में समर्पित करना चाहिए।