दबंगों ने शासकीय जमीन पर किया अवैध कब्जा, दुकानें बनाकर दिया किराए, कलेक्टर से हुई शिकायत
23 Dec 2025
Neemuch
नीमच। जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध दुकान और गोदाम बनाने का मामला सामने आया हैं। जिसकी शिकायत कमल पिता चांदमल चारण निवासी रतनगढ़ ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में की हैं।
शिकायतकर्ता कमल ने आवेदन में आरोप लगाए हैं कि सिंगोली तहसील की ग्राम पंचायत बदावा के ग्राम कसमारिया में किशनलाल व उसका भाई कैलाश पिता नंदराम ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर चार दुकान व गोदाम निर्माण कर लिया है। शासन की कुल 4 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर इन दबंगों ने ज़बरन व्यवसाहिक दुकानें तान दी, और उन्हें किराए से दे दी गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि शासन ने उक्त भूमि के आस पास से 2019 में अतिक्रमण हटाया था। जिसके बाद विपक्षियों ने राजनीतिक रसूख के चलते शासकीय जमीन हड़प ली। विपक्षी दुकानों और गोदामों का व्यवसाहिक उपयोग कर लाभ कमा रहे हैं।
पीड़ित के आरोप हैं कि अतिक्रमणकर्ता राजनीति में होने से उनपर कोई कार्यवाही नहीं हुई, आवेदन में मांग की हैं कि शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाकर विपक्षियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।