704 KG अवैध डोडाचूरा की तस्करी, पुलिस को देख भागा ईश्वर, पकड़ में आ गया गंगाराम, वाहन सहित डोडाचूरा ज़प्त, पुलिस अनुसंधान जारी
28 Dec 2025
Neemuch
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चल रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नयागांव चौकी प्रभारी मंगलसिंह राठौड़ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 704 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व महिंद्रा बोलेरो पिकअप सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
नयागांव पुलिस को 24 दिसम्बर को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना मिली, जिसपर पुलिस ने नवकार सिटी गेट के सामने नीमच निम्बाहेडा फोरलेन हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक MP-44-GH-7280 आती देखी, पुलिस को देख तस्करों ने वाहन को दूरी पर खड़ा किया और चालक पुलिस की नाकाबंदी देखकर पिकअप से उतरकर भाग गया। और अपने साथी को पिकअप में छोड़ा गया।
नयागांव पुलिस ने चालक के साथी को पकड़ा नाम पूछने पर उसने अपना नाम गंगाराम पिता हजारीलाल बंजारा उम्र 48 साल निवासी ग्राम अरनिया मामादेव जिला नीमच का होना बताया तथा अपने फरार चालक साथी का नाम ईश्वर सिंह बंजारा निवासी ग्राम देपालपुर का होना बताया।
आरोपी गंगाराम को अभिरक्षा मे लेकर संदिग्ध पिकअप की तलाशी में मिले 704 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व घटना में प्रयुक्त पिकअप को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया।
मौके से गिरफ्तार आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। और अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी हैं।