धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व श्री गणेश जी माली का दुखद निधन, समाज में शोक की लहर....
30 Jan 2026
Neemuch
सरवानिया महाराज :- शहर के वार्ड नंबर 10, माली मोहल्ला निवासी, समाज में धार्मिक प्रवृत्ति एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले श्री गणेश जी माली का आज गुरुवार को दुःखद निधन हो गया। वे स्वर्गीय भंवरलाल जी, गुलाबजी भगवानजी के छोटे भाई एवं धनराज लाभचंद, घनश्याम, श्यामलाल एवं उमाशंकर माली के काकाजी, संजय के दादाजी तथा कारूलाल व गौरीशंकर के पूज्य पिताजी थे।
स्वर्गीय श्री गणेश जी माली अपने जीवनकाल में सदैव समाजसेवा, धर्मकर्म और आपसी सद्भाव के कार्यों से जुड़े रहे। उनका व्यवहार अत्यंत सौम्य, मिलनसार और सभी के प्रति स्नेहपूर्ण था। उनके आकस्मिक निधन से परिवारजनों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों द्वारा जानकारी दी गई है कि दिवंगत आत्मा की अंतिम शवयात्रा कल शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे उनके निजी निवास वार्ड नंबर 10, माली मोहल्ला से प्रारंभ होकर धामनिया लासूर चौराहा स्थित कालभैरव मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा।