सावन सरपंच की प्रेमिका पूजा को आंगनवाड़ी से हटाया, एक साथ कर रही थी तीन तीन कार्य, शिकायत के बाद हुई कार्यवाही, आंगनवाड़ी केंद्र से हटाया..
17 Dec 2024
Neemuch News
नीमच। बीते महीनों ग्राम पंचायत सावन के आंगनबाड़ी केंद्र सावन क्रमांक 6 में कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ पूजा मेघवाल का पंचायत सरपंच जितेंद्र माली के साथ रंगरलियां मनाते उज्जैन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सुर्खियों में आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की लगातार शिकायतें कलेक्टर हिमांशु चंद्र तक पहुंच रही थी। वहीं सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने एक आदेश जारी कर आंगनवाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ता पूजा मेघवाल को अपने पद से हटाने की कार्रवाई की है। विदित हो कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कलेक्टर को शिकायत हुई थी, कि कार्यकर्ता द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट मनासा में बीएड रेगुलर किया जा रहा था। वही आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थिति दर्ज करवा कर अन्य कार्य किये जा रहे थे। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुँची जिसके बाद जांच कर कार्यकर्ता को पद से हटाने की कार्यवाही की गई।