पांच सौ के स्टांप पर बेची सरपंची, अब पद से धोना पड़ा हाथ, जिपं सीईओ ने किया धारा 40 का आदेश, दांता सरपंच को पद से किया पृथक
10 Feb 2025
Neemuch News
नीमच। जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव ने मनासा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दाँता की सरपंच कैलाशी बाई पति जगदीश कच्छावा को सरपंच के पद से पृथक करने का आदेश जारी किया है, दरहसल बीते दिनों ग्राम पंचायत दाँता की सरपंच द्वारा सरपंच पद का दायित्व 500 रुपये के स्टांप पर अन्य व्यक्ति को अनुबंध कर सौंप दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उक्त अनुबंध वायरल हो गया। मामला जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में आया था। जिसके बाद नवागत सीईओ तुरंत कार्यवाही करते हुए सरपंच कैलाशी बाई को पद से पृथक कर दिया।