गांव हनुमंतिया रावजी में मादा मगरमच्छ का आतंक, एक व्यक्ति हुआ चोटिल, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों की लगी भीड़, मगरमच्छ के वीडियो आए सामने
31 Aug 2025
Neemuch News
[video width="720" height="1280" autoplay="true" preload="auto" mp4="https://dabangmalwa.in/wp-content/uploads/2025/08/InShot_20250831_115304086.mp4"][/video]
नीमच। नीमच के समीपस्थ ग्राम पंचायत थडोली के ग्राम हनुमंतिया रावजी में रविवार को अल्प सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मादा मगरमच्छ गांव में घुस गई। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पंचायत सरपंच गोपाल मीणा व सचिव राजमल कच्छावा ने वन विभाग को सूचना दी, जिसपर वन विभाग के डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वही मादा मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि मादा मगरमच्छ का रेस्क्यू कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ने के लिए भेजा गया। मादा मगरमच्छ लगभग 7 फिट की थी। जिसका वजन 2 क्विंटल के करीब था। जिसे वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
बताया जा रहा हैं कि भूखी मादा मगरमच्छ गांव के ही पास में बने नदी नालों से गांव में घुस गई थी, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। जिसमें एक ग्रामीण मोहन सुथार मगरमच्छ के पास में पहुँच गया, जिसे हल्की चोट आई हैं। जिसे तुरंत जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुँचाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई।