पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को 4 साल से फरार ईनामी स्थाई वारंटी को पकडने में मिली सफलता
22 Jan 2026
Neemuch News
नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे फरार वारंटियों की धरपकड अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, जावद रोहित राठौर एवं थाना प्रभारी जावद जितेन्द्र कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज नीलेश सोलंकी व सरवानिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.01.2026 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध कं्र. 274/19 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि व अप.क्र. 78/19 धारा 3(1)(द) एससी एसटी एक्ट में फरार ईनामी स्थाई वारंटी रोशन पिता गब्बा बंजारा उम्र 40 साल निवासी खेरखेडा थाना जावद को पकडनें में सफलता प्राप्त हुई। उपरोक्त फरार ईनामी स्थायी वारंटी 4 साल से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।