रिपोर्ट―हबीब राही जावद। जावद नगर के वार्ड 5 स्थित रूपारेल के मरहूम सैयद मुस्तफा उस्ताद के पोते और सैयद अनवर उस्ताद के लड़के सैयद हैदर अली ने रमजान के पूरे रोजे व पांचों वक्त की नमाज़ पड़ के बच्चों में एक मिसाल पेश की हैं। जहां अक्सर देखा जाता हैं कि इस महीन में छोड़े बच्चे एक या दो रोजे ही रखते पाते हैं। लेकिन सैयद हैदर अली ने पूरे महीने के रोजे रखे, साथ ही पंच वक्ता नमाज और तरावीह की नमाज भी पढ़ी। 8 साल के मासूम हैदर के घर और मोहल्ले वालों ने बच्चे को दुआओ से नवाजा और इस्तकबाल कर के हौसला बढ़ाया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही ने दी।